मऊ :बैंक क्रिकेट लीग चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन

मऊ, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम- मऊ में दिनांक 10 मई से 13 मई तक आयोजित बड़ौदा यू0पी0 बैंक स्पोर्ट्स एवं रिक्रिएशन क्लब मऊ द्वारा बैंक क्रिकेट लीग चैंपियनशिप 2022 का आज उद्घटान मैच बड़ौदा यू0पी0 बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के बीच खेला गया। पहले खेलते हुवे बड़ौदा यू0पी0 बैंक ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट पर 43 रन ही बना पाई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने लक्ष्य का पीछा 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर कर लिया।मैन ऑफ द मैच मोहसीन खान को दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी सचिव श्री ओमेंद्र सिंह ने किया, एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उक्त अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ओमेंद्र सिंह ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता, सहयोग की भावना, सकारात्मक जीवनशैली की उत्पत्ति होती है। इस अवसर पर आलोक सिंह, सौरभ मणि त्रिपाठी, प्रशान्त चतुर्वेदी, रविरंजन, अमित सक्सेना, साबीर खान सचिव क्रिकेट संघ, शशिप्रकाश राय, सुधीर पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहें। आज के मैच के अम्पायर आंशिक चंदन एवं लक्ष्मी कुमारी तथा स्कोरर मोनी कुमारी थी। उक्त चैंपियनशिप में बड़ौदा यू0पी0 बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम, पंजाब नेशनल बैंक प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण13 मई को बड़ौदा यू0पी0 बैंक स्पोर्ट्स एवं रिक्रिएशन क्लब मऊ द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दे कर पुरस्कृत किया जाएगा।