ज्ञानवापी मामले में गुरुवार को विशेष एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ज्ञानवापी में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट सिविल जज (सीनियर डिविजन) की अदालत में सौंपी। अब इस पर सुनवाई होनी है। इस प्रकरण में दायर दो अन्य लंबित प्रार्थना पत्रों पर भी सुनवाई होगी। पहले प्रार्थना पत्र में तीन महिला पक्षकारों ने मस्जिद के तहखाने में रखे मलबे व कमरेनुमा संरचना की दीवार हटाकर सर्वे कराने मांग की है। दूसरे प्रार्थना पत्र में जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद पांडेय ने वजूखाने की मछलियों को स्थानांतरित करने का आदेश देने की मांग अदालत से की है। इस बीच ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी की ट्रायल कोर्ट से कहा है कि आज कोई आदेश न दे।
