मऊ :लूट की झूठी सूचना देने वाला डिलिवरी ब्वाय गिरफ्तार


लूट की झूठी सूचना देने वाला डिलिवरी ब्वाय गिरफ्तार, आनलाईन लूडो गेम में हार गया था सारा पैसा, मैनेजर को देने से बचने के लिए गढ़ी लूट की कहानी      

कोतवाली पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुंशीपुरा से मु0अ0सं0 235/22 धारा 420,406,182 भादवि0 में वांछित अभियुक्त विपुल कुमार कौशिक पुत्र राम नगीना कौशिक निवासी डुमरांव थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया।आपको बता दे कि उक्त अभियुक्त विपुल कुमार कोशिक जो डिलिवरी ब्वाय का काम करता है जिसके द्वारा दिनांक 09.05.2022 को डायल-112 पर सूचना दी गयी थी कि डिलिवरी करने जज कालोनी पहुचने पर तीन बदमाश मुह बाधे हुए आये व चाकू दिखाकर उक्त डिलिवरी ब्वाय विपुल कुमार कौशिक से 45 हजार रूपये छीन लिये। जब पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर गहनतापूर्वक जांच की गयी तो पता चला कि उक्त डिलिवरी ब्वाय विपुल कौशिक द्वारा डिलिवरी का पुरा पैसा अपने खाते मे डाल कर आनलाईन लूडो गेम खेलकर हार गया है तथा मैनेजर को पैसे देने से बचने के लिए उक्त कहानी गढ़ी गयी है। इस सम्बन्ध में डिलिवरी कम्पनी इंस्टाकोर्ट सर्विस प्रा0लि0 के मैनेजर सच्चिदानन्द तिवारी की तहरीर पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा डिलिवरी ब्वाय विपुल कुमार कौशिक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।