दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार के साथ ₹65 लाख का गांजा बरामद

दो अन्तरराज्यीय गांजा तश्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक ट्रक वाहन में लदा 6 कुन्तल 38 किलो 780 ग्राम नाजायज गाँजा (अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रूपये व ट्रक की कीमत करीब 30 लाख रूपये) बरामद-
 पुलिस अधीक्षक मऊ श्री घुले सुशील चन्द्रभान के निर्देशन में अपराध/अपराधियों व मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध अपर पुलिस अधीक्षक मऊ के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मु0बाद गोहना के कुशल नेतृत्व में थाना चिरैयाकोट पुलिस व स्वाट टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब सूचना पर सुल्तानीपुर तिराहा पर एक बिना डाला की ट्रक जिसका नम्बर NL01K1823 में लदे 6 कुन्तल 38 किलो 780 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ 1. शाँलम अली पुत्र मानिक मियाँ निवासी सतार कनारा थाना बाघबर जिला वरपेटा प्रदेश आसाम 2. जाकिर हुसैन पुत्र स्व नूर मोहम्मद निवासी हेलोनार पाम थाना गोर्वधना जिला वक्सा प्रदेश आसाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान  अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि हम लोग गांजा को आसाम से लाकर आजमगढ़ बेचने जा रहे थे। अभियुक्तगणों द्वारा बिना डाला की ट्रक की बॉडी में ही जगह बना कर ट्रक की बॉडी के ऊपर लोहे की प्लेट लगा कर इस ढंग से बनाया था कि ऊपर से दिखने में पूरा ट्रक खाली लग रहा था किन्तु अभियुक्तगणों द्वारा बॉडी के ऊपर लगायी गयी लोहे की प्लेट के नट बोल्ट को खुलवा कर देखा गया तो बॉडी के अन्दर कुल 80 पैकेटों में 6 कुन्तल 38 किलो 780 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 090/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा ट्रक वाहन को मुकदमा उपरोक्त में दाखिल करते हुए अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण  
1. शाँलम अलि पुत्र मानिक मियाँ निवासी सतार कनारा थाना बाघबर जिला वरपेटा प्रदेश आसाम  

2. जाकिर हुसैन पुत्र स्व नूर मोहम्मद निवासी हेलोनार पाम थाना गोर्वधना जिला वक्सा प्रदेश