4 दिवसीय योगा शिविर मे बच्चों ने सीखी यौगिक व आनन्दायी जीवन जीने की


सरस्वती शिशु मन्दिर मठिया टोला मे उत्कर्ष योगा शिविर का समापन

 आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वावधान मे चला योग शिविर  
                                                          मऊ -आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता व योग गुरु श्री श्री रविशंकर जी के सेवा स्वास्थ्य व आरोग्यम व अंदरूनी व प्रसन्नता प्रदान करने के कार्यक्रम के तहत मठिया टोला मे पिछ्ले 4 दिनो से चल रहे उत्कर्ष योगा शिविर का आज समापन किया गया।
सरस्वती शिशु मन्दिर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम मे योगा/मेधा योगा के निःशुल्क प्रशिक्षण मे 80 बच्चों ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के लखनऊ की प्रशिक्षिका निहारिका सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य ,खान पान में शुद्धता,कुछ तनावमुक्ति ध्यान तकनीक और खेल खेल में जीवन को किस प्रकार आसान बनाया जाये की सीख दी। वही
प्रशिक्षिका अर्चना कपूर ने सूर्य नमस्कार,यौगिक आसन एवम सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया।
इस शिविर में सरस्वती शिशु मंदिर के अरुण,उदय,प्रथम,द्वितीय,तृतीया एवम चतुर्थ कक्षा के विशाल,विनय,काशी,आंचल,शिवा,अस्मिता,अनुज एवम वंदना विशेष रूप से सक्रिय रहे।
शिविर की सफलता में अध्यापिकाएं ममता,अंकिता,शिखा एवम प्रकिता की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।इस मौके पर विद्यालय के
प्रधानाध्यापक रामदरश जी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।