नया आदेश आने तक बुनकरों को 2006 वाले आदेश के मूल्य पर मिलती रहेगी विद्युत – अपर मुख्य सचिव

 मुख्यमंत्री सचिवालय के लोक भवन में अपर मुख्य सचिव शासन और प्रमुख सचिव हथकरघा एवम वस्त्र उद्योग श्री नवनीत सहगल से भाजपा एमएलसी माननीय अशोक धवन जी के नेतृत्व में विस्तार से पावरलूम बुनकरों के बारे में वार्ता हुई।

सहगल साहब ने बताया के कैबिनेट नोट बन रहा है। 6 जून को माननीय मंत्री जी के साथ अंतिम बैठक होगी। जून में ही प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा और जून में ही शासनादेश भी जारी हो जाएगा।

बुनकरों के बिल बकाया पर मैने चिंता जताई तो सहगल साहब ने साफ किया के एक जुलाई 2022 से नया आदेश लागू होगा और 31 जून 2022 तक का बकाया 2006 के शासनादेश से वसूल किया जाएगा। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया के बुनकरों को राहत तो हर हाल में दी जाएगी, बस उसके तरीके और लोड पर विचार चल रहा है। सरकार ऐसा प्रस्ताव लाना चाहती है जिससे सरकार पर कम से कम आर्थिक बोझ पड़े और गरीब बुनकरों को राहत भी मिल जाए। श्री सहगल ने ये भी बताया के माननीय मुख्यमंत्री जी भी गरीब बुनकरों को सुविधा देना चाहते है। उत्तेप्रदेश के बुनकर एमएलसी श्री अशोक धवन के आभारी है के सदन की कार्यवाही छोड़ कर वो लोक भवन आए और बुनकरों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया। प्रतिनिधिमंडल में मऊ के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल और टांडा के बुनकर नेता कासिम अंसारी भी उपस्थित रहे।