पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के समय लगभग सुबह तीन बजे थाना घोसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मझवारा मोड़ के आगे रेलवे क्रासिंग के पास से एक मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कब्जे से तीन अवैध तमंचा मय 06 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद एन्ड्रोइड मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम ईस्माईल, इजराईल पुत्रगण ईसराइल निवासीगण मिर्जा जमालपुर डाक बगला रोड थाना घोसी, सरफराज पुत्र नसीरुद्दीन अहमद निवासी बड़ी बाजार कस्बाखास घोसी थाना घोसी जनपद मऊ बताया गया जब बरामद मोबाइल फोन की जांच की गयी तो पता चला कि उक्त मोबाइल फोन दिनांक 08.05.2022 को कस्बा घोसी के वादी राजकुमार गुप्ता के घर से चोरी हुये है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 208/22 धारा 457,380 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जब बरामद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर को चेचिस नम्बर से चेक किया गया तो ज्ञात हुआ की उक्त मोटरसाइकिल का वास्तविक नम्बर यूपी 54 एजे 2919 है जिसको चेक किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल वाहन स्वामी शीला देवी का है जो करीब 06 माह पहले आशीष नर्सिग होम के पास से चोरी हुआ था जिसके सम्बन्ध में चोरी की सूचना वाहन स्वामी द्वारा आनलाईन लास्ट आर्टिकल इर्न्फोमेशन रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 212/22 धारा 41,411,413,414,419,420 भादवि0 तथा बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध में धारा 3/25 आयुद्ध अधिनिमय का अलग अलग अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. ईस्माईल पुत्र इसराईल निवासी मिर्जा जमालपुर डाक बंगला रोड थाना घोसी जनपद मऊ।
2. इजराईल पुत्र इसराइल निवासी मिर्जा जमालपुर डाक बगला रोड थाना घोसी जनपद मऊ।
3. सरफराज पुत्र नसीरुद्दीन अहमद निवासी बड़ी बाजार कस्बा खास घोसी थाना घोसी जनपद मऊ।
