भारतीय जनता पार्टी ने यशवंत सिंह को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया
मऊ-आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध विधान परिषद सदस्य यशवन्त सिंह द्वारा अपने पुत्र विक्रांत सिंह रिशू को निर्दल चुनाव लड़ाने व प्रचार प्रसार करने की शिकायत प्राप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने संज्ञान में लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडाने तथा प्रचार प्रसार व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण विधान परिषद सदस्य यशवन्त सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया।