जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा होली गीत, समूह नृत्य के साथ ही फूलों व अबीर गुलाल के साथ होली खेली गई। इस अवसर पर महिला समाज जिलाध्यक्ष ममता जायसवाल ने हमें ऐसा सामूहिक प्रयास करना चाहिए की जो परंपरा पूर्व में चली आ रही थी। हमारे आने वाली पीढ़ी उस परंपरा का लाभ उसे मिल सके। जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में तनिष्का जायसवाल, आयुष्मान जायसवाल, लक्ष्मी, शिवांगी, शशांक जायसवाल व रोहिणी जयसवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं महिलाओं में रीता जयसवाल, सोनिया जायसवाल, विनीता जायसवाल, वंदना, निधि जायसवाल इत्यादि शामिल रहीं।
