यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी (Up Board Time Table)

UP Board Time Table

 यूपी चुनाव के नतीजों से पहले यूपी बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल का इतंजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड परीक्षा 2022 यानी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। यूपी बोर्ड(Up Board) द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी और 12 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) के डायरेक्टर विनय पांडेय ने 10वीं व 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। टाइम टेबल के मुताबिक, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी और 12 अप्रैल तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूरी होगी।

  • हिन्दी - 24 मार्च 2022
  • गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022
  • पेंटिंग आर्ट - 28 मार्च 2022
  • कम्प्यूटर - 30 मार्च 2022
  • अंग्रेजी - 1 अप्रैल 2022
  • सामाजिक विज्ञान - 4 अप्रैल 2022
  • विज्ञान - 6 अप्रैल 2022
  • संस्कृत - 8 अप्रैल 2022
  • गणित - 11 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का टाईम टेबल

(Time Table Up Board class 12) 

(Up Board class 10 Time table) 

Time Table PDF Click Here