डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी श्री बृजेश राय ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की । जय नारायण द्विवेदी अध्यक्ष रामानंद यादव जिला मंत्री दीन दयाल राय कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष गण में ऋषिकेश पांडेय शशिकांत पांडेय मृत्युंजय तिवारी धनंजय सिंह संजय कुमार यादव श्रीमती नित्या राय एवं राजेश यादव आय-व्यय निरीक्षक तथा सूर्य प्रकाश राय व मोहम्मद हाशिम सिद्दीकी संयुक्त मंत्री पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए। उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठन की मजबूती को बल प्रदान करने के लिए आवाहन किया और बताया कि कलियुगे संघे शक्ति के सिद्धांत पर ही चल कर हम शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। जय नारायण द्विवेदी ने जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित प्रतिनिधियों को बधाई दी और शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा संघर्षों के महानायक जिन्होंने संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।आज के इस अवसर पर अजय नाथ राय हरिनाथ सिंह मोहम्मद मजहर प्रमोद कुमार सिंह मधुसूदन त्रिपाठी भूपेंद्र वीर सिंह रामविलास यादव चंद्रभान यादव सत्य प्रकाश राय अरविंद मिश्रा संजय कुमार पांडेय कुन्नू यादव जगराम चौधरी आदि उपस्थित रहे