मऊ: मऊ विधानसभा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा सम्मेलन सोनी थापा के मैदान में संपन्न हुआ सम्मेलन में आए हुए भीड़ को देखकर लग रहा था कि जनपद के सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा सुनिश्चित है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जनपद प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि यह जनसैलाब प्रियंका गांधी के लहर का नतीजा है और प्रियंका गांधी जी की लहर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने की सुगबुगाहट है अब वह दिन दूर नहीं है कि यहां के किसान मजदूर महिलाएं गरीब तबके के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा भाजपा बसपा और सपा को जनता से कोई लेना देना नहीं है और झूठ फैला कर किसी तरह से सरकार बनाने की होड़ में अपने आप को दिखा रही है जबकि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बुनकरों के लिए बुनकर आयोग का गठन किया जाएगा हर गरीब तबकों के लिए अलग से उनके विकास के लिए परियोजनाएं बनाई जाएगी सपा को आगे कर भारतीय जनता पार्टी एक रणनीति के तहत काम कर रही है कि जनता को लगे कि सपा और भाजपा में लड़ाई है परंतु सत्य तो यह है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के रूप में लिड ले चुकी है और 2022 में आदरणीय प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित है
शहर अध्यक्ष अपने अध्यक्ष जी भाषण में आए हुए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस जोश खरोश से कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने काम को करने के लिए कटिबद्ध है निश्चित रूप से आगे आने वाले सरकार कांग्रेस की बनेगी संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमन पांडे ने किया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय यादव अमरेश चंद्र पांडेय रफी अतहर माधवेन्द्र बहादुर शैलेंद्र सिंह सीमा परवीन साईदुर्रह्मान रमन पांडेय अकरम प्रेमियर पूजा राय नेयाज शाही शमीम अहमद अवनीश कुमार सिंह ओमनारायण शर्मा वीरेंद्र कुशवाहा ब्रहम्मा नन्द पांडेय नज़ीर अहमद फहद कादिर आफताब सिद्दीकी संजय चौहान मनोज गिहार रवि खंडलवाल प्रेम चौहान जितेंद्र राम वकील अहमद खालिद अंसारी सुरेंद्र राजभर मंशा राजभर सरोज पांडेय छोटे लाल इत्यादि शामिल रहे।