उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की नयी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 91 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
यूपी सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से और कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से, मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से और मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से टिकट दिया गया है.
इसके अलावा मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा और मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से उम्मीदवार बनाया गया है.
दिए गए इमेज पर क्लिक कर उसे पढ़ सकते हैं
 |
| 1 |
 |
| 2 |
 |
| 3 |
 |
| 4 |
 |
| 5 |
 |
| 6 |