अमृत पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पं० जवाहर लाल नेहरु की 132-वीं जन्म वर्षगाँठ मनाई गयी| कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जयकिशन मौर्या ने चाचा नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए की | इस अवसर पर किड्स ग्रुप में रैंप शो एवं जूनियर विंग के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । बच्चे इस प्रतियोगिता में विभिन्न वेशभूषा में नजर आए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा अपराह्न में सीनियर ग्रुप के बच्चों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्गों के छात्र- विद्यालय की संगीत इकाई की तरफ से प्रस्तावित कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिता में बच्चों की सहभागिता दिखी |छात्र- छात्राओं ने गायन, नृत्य, नाटक, मंचन,पेंटिंग ,आर्ट & क्राफ्ट ,एम्ब्रायडरी कार्य ,मेक उप प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | बच्चों के इस आकर्षक एवं लुभावने कार्यक्रमों से प्रभावित होकर विद्यालय के प्रबंधन समिति ने उन्हें आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया |
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य श्री जयकिशन मौर्या ने बच्चों को नेहरूजी के योगदान की स्मृति प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपने सुख का परित्याग करते हुए राष्ट्र एवं समाज हित का मनन व चिंतन करना आवश्यक है तभी देश का विकास संभव होगा | इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

