विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ व शारदा नारायण हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में डा0 भीम राव स्टेडियम से ढेकुलिया घाट होते हुए शारदा नारायन हास्पिटल तक एक जन जागरूकता रैली वॉक फॉर डायबिटिज निकाली गई। कार्यक्रम में हर वर्ग,संस्था के लोग, स्टेडियम के बच्चे सभी ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। रैली के उपरान्त शारदा नारायन हास्पिटल में मधुमेह का निःशुल्क जॉच शिविर डायबिटिज मेला का आयोजन किया गया जिसमें 266 लोगो का निःशुल्क शुगर जॉच किया गया तथा उन्हे आहार तालिका भी वितरीत किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि विश्व मधुमेह दिवस लोगो को बिमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है आगे उन्होने कहा कि अब तक 62 मिलियन से ज्यादा लोग भारत में मधुमेह से पीड़ित है भारत के साथ.साथ अन्य देश भी इसकी भयावता से परेशान है। मधुमेह धीरे धीरे एक खतरनाक बिमारी का रूप लेती जा रही है यह बिमारी या तो अग्नाशय के द्वारा इन्सुलिन का स्त्राव कम होने की वजह से अथवा शरीर के कोशिकाओ द्वारा इन्सुलिन को सेन्सीटिवीटी कम होने की वजह से रक्त में ग्लूकोज की मात्र सामान्य से अधिक होने के कारण होता है और साथ ही साथ कोलेस्ट्राल ,वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते है और धमनियो में कोलेस्ट्राल एवं वसा के अवयव जमा हो जाती है जिससे आखो , गुर्दाे ,स्नायु ,मस्तिष्क और हदय की विभिन्न बिमारीयाँ हो जाती है ।
आगे मधुमेह के लक्षण के बारे में बोलते हुए डा0 सिंह ने कहा कि थकान, कमजोरी, पैरों में दर्द, क्योंकि ग्लूकोज ऊर्जा में परिवर्तित नहीं हो पाता, पैर का घाव ठीक न होना या गैंग्रीन का रूप ले लेना।अधिक पेशाब और भूख लगना।वजन कम होना,बार- बार चश्मे का नंबर बदलना आदि है तथा इससे बचाव के बारे में बोलते हुए डा0 सिंह ने कहा कि नियमित शुगर स्तर की जांच कराए, किसी भी तरह के घाव को खुला ना छोड़ें।फलों का रस लेने के बजाय, फल खायें,व्यायाम करें और अपना वजन नियंत्रित रखें।योग भी डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा होता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा,जिला उपक्रिडाधिकारी श्री मुकेश सबरवाल,रोटरी क्लब के सचिव सचिन्द्र सिंह, डा0 एकिका सिंह,डा0 सुजीत सिंह, अजीत सिंह ,प्रदिप सिंह,डा0 अरविन्द श्रीवास्तव,पुनित श्रीवास्तव,डा0 प्रमोद,डा0 अश्वनी,प्रतिक जयसवाल,तेज प्रताप, शिवकुमार सिंह, मनीष शर्मा,हामिद,गौरव आदि लोग उपस्थित रहे।

