मऊ-ऑटो चालकों की समस्याओं से रूबरू हुए मऊ के जिलाध्यक्ष-- इकबाल अहमद अंसारी


मऊ नगर के गाजीपुर तिराहे पर ऑटो चालकों की समस्याओं से रूबरू इकबाल अहमद अंसारी ने बताया कि हाड़ - तोड़ मेहनत के बाद परिवार के लिए किसी तरह दो जून की रोटी का इंतजाम करने वाले ऑटो चालक आये दिन बिना - वजह चालान काटे जाने से कितने दुखी और परेशान हैं यह कोई भुक्तभोगी ही समझ सकता है। 

इकबाल अहमद अंसारी ने कहा की बैंक या प्राइवेट कंपनियों से लोन लेकर घर - गृहस्थी चलाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों का दर्द न समझ कर उनको तरह - तरह परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाना कहाँ तक उचित है यह आम - जन के समझ से बाहर है।

ऑटो रिक्शा यूनियन के कर्मन यादव ने कहा की कई बार पत्रक दिए जाने के बाद भी नगरपालिका मऊ द्वारा ऑटो रिक्शा के स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई। ऑटो रिक्शा यूनियन के साधु , कर्मन ,राजेश आदि ने कहा की समस्या का यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ऑटो रिक्शा यूनियन के लोग नगरपालिका कार्यालय मऊ का घेराव करने को बाध्य होंगे।