यूपी चुनाव लड़ने के लिए बिहार के प्रशासनिक अधिकारी ने छोड़ी नौकरी, मुख्‍तार अंसारी के क्षेत्र में दे रहे है चुनौती


 बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने अपनी नौकरी छोड़कर उत्‍तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने का मन बना लिया है। मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के ही गाजीपुर जिले के रहने वाले मनोज बक्‍सर जिले के सदर प्रखंड के अलावा सारण जिले के मशरख में भी बतौर प्रखंड विकास पदाधिकारी पोस्‍टेड रहे हैं। वे गाजीपुर जिले के अंतर्गत मोहम्‍मदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। यह इलाका बाहुबली मुख्‍तार अंसारी के प्रभाव वाला है। यहां फिलहाल भाजपा की अलका राय विधायक हैं। उनके पति कृष्‍णानंद राय की हत्‍या विधायक रहते कर दी गई थी। इसमें मुख्‍तार का नाम आया था।