मऊ शहर के रौज़ा इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गई जब एक तेल की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया वही आनन-फानन में मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचा फायर विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पाया हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि आग का कारण क्या था फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है ।
आपको बता दें शहर कोतवाली के रोजा इलाके में अज्ञात कारणों से तेल की फैक्ट्री में आग लगी थी जिसके बाद फायर विभाग ने आग पर काबू पाया है इस मामले में स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हम लोग अपने घर पर थे कि अचानक तेल की फैक्ट्री में आग लग गई जिसके बाद मामले की सूचना फायर विभाग को दी गई और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया है साथ ही यह भी कहा कि यह हमेशा होता है लेकिन इसके बावजूद भी लोग समझ नहीं रहे हैं यह कहिए कि कोई सिलेंडर नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था अब यह नहीं पता चल पाया है की आग कैसे लगी है
