उत्तर-प्रदेश के मऊ जिले में वाराणसी डीआरएम ने आज मऊ जंक्शन रेलवे निरीक्षण करने के लिए पहुँचे जहां पर उन्होंने कोरोना लहर के बाद पैसेंजर ट्रैंन का संचालन शुरू होने पर उनमे कोविड से संबंधित जानकारी लेने के बाद मऊ जंक्शन के सभी रेलवे प्लेटफार्म का निरीक्षण के बाद रेलवे डीजल लाबी का भी निरीक्षण किया । वही निरीक्षण के दौरान रेलवे के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे जिनसे जनता को होने वाली समस्याओं के बारे में भी जाना । वही जंक्शन पर चाक चौबन्ध के साथ-साथ थोड़ी खामियां भी देखने को मिली जिसको जल्द से जल्द ठीक कराने की बात भी कही है ।
आपको बता दे कि कोविड लहर कम होने पर एक्सप्रेस ट्रेन के साथ रेलवे विभाग ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है । इसी को लेकर पैसेंजर ट्रेन के शुरू होने पर वाराणसी डीआरएम ने उसमे बैठकर उसके अंदर कोविड से सम्बंधित सारी सुविधाएं ठीक है की नही इसी का जायजा लेने के बाद मऊ रेलवे जंक्शन पर पॅहुचे जहाँ पर मऊ जंक्शन के सभी प्लेटफार्म के साथ डीजल लाबी का भी निरीक्षण किया । वही निरीक्षण के बाद मौके पर मौजूद सभी रेलवे अधिकारियों से जनता को होने वाली समस्याओं को भी जाना । जंक्शन पर पूरी तरीके से चाक चौबन्ध के साथ थोड़ी कमी भी देखने को मिली जिसको जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश भी दिया । इस मौके पर उन्होंने बताया कि कोविड के सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है । उसमे सारी सुविधाएं ठीक है कि नही वही देखने के लिए आये है । मऊ रुट पर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रैन का संचालन सबसे अच्छी है । मऊ जंक्शन पर थोड़ी कमी मिली है उसको भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा ।

