मऊ -समर्थ नारी ,समर्थ भारत का एक और सराहनीय पहल

  समर्थ नारी, समर्थ भारत द्वारा जिस का त्यौहार उसका व्यापार नामक नारियों को आत्मनिर्भर बनाने की एक नई पहल की शुरुआत की गई इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को सोनी धापा ग्राउंड में 29 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक दिवाली के सामान का विक्रय कर अपनी लागत और लाभ का आनंद ले सकें । इस पहल का निर्णय राष्ट्रीय संयोजिका नीरा सिन्हा जी और आदि राष्ट्रीय सदस्य द्वारा लिया गया। इस आयोजन में महिलाएं अपने हस्तशिल्प आदि हुनारो द्वारा आत्मनिर्भरता के संकल्प को वास्तविकता रूप दे साबित कर दिया हम किसी से कम नहीं । इस सराहनीय निर्णय लोकल फॉर वोकल की भी झलक दिखी ।प्रतिभागी महिलाओं ने अपने हस्तशिल्प आदि हुनारों से आयोजन में आए लोगों का मन लोभित कर लिया ।
 जिला संयोजिका विनीता दीक्षित पांडेय ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को सशक्त,आत्मनिर्भर बनने की ओर प्रेरित करेगा । साथ ही उन्होंने यह भी बताया उत्तर प्रदेश में संगठन की शाखाएं हैं, जो अन्य क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किया जा रहा है।
जिला सचिव नुपूर अग्रवाल ने कहा कि इस संगठन में महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मरक्षा व आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए कार्य किया जाता है। मीडिया प्रभारी प्रीतुलता पाण्डेय ने कहा कि आत्मनिर्भरता की ओर की पहली सीढ़ी ही नहीं बल्कि समाज में व्याप्त महिलाओं के प्रति गलत भ्रांति को एक आईना भी है ।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आए लोगों की प्रतिक्रिया ली गई । जिसका त्यौहार उसका व्यापार।इस मोके पर जिला संयोजिका विनीता दीक्षित पाण्डेय , सचिव नूपुर अग्रवाल मीडिया प्रभारी प्रीतुलता पाण्डेय, आभा त्रिपाठी , बीना गुप्ता,पूनम पाण्डेय,उत्तरा सिंह, नीलम तिवारी,मधुलिका बनरवाल,पुष्पा जयसवाल के साथ ही साथ स्थानीय महिलाओं ने अपनी भागीदारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की।