प्रयागराज. समाजवादी पार्टी के महिला सम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बेरोज़गारी महिला उत्पीड़न बलात्कार की प्रदेश मे बाढ़ और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि, महिलाओं से बच्चों को शिक्षित बना कर डॉक्टर, इन्जीनियर, शिक्षक बनाने पर ज़ोर दिया। उन्होने कहा कि, इस बार एकादशी से पहले सूप पीट कर दलिद्दरी दूर करने की कूरीति को तिलांजली देना चाहिए। बच्चों की शिक्षा के स्तर मे सुधार लाकर उनके भविष्य सुधारने की बात कही। सूप पीटने से दलिद्दरी तो नहीं दूर होगी, लेकिन तीन सौ रुपये का सूप खरीदने से योगी और मोदी सरकार को फायदा जरूर होगा। मोदी सरकार की वजह से ही आर्थिक स्थिती खराब हो रही है।
उन्होने सपा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि, मुलायम सिंह यादव सरकार मे महिलाओं को 35% आरक्षण दिलवाने का जिक्र करते हुए कहा की मुलायम सिंह की ही देन है जो आज बड़ी संख्या मे महिलाएँ ज़िला पंचायत ब्लाक प्रमुख से लेकर बीडीसी सदस्य और विधान सभा मे आधी आबादी की आवाज़ बनी हैं।
महिलाओं से भाजपा सरकार के खात्मे और अखिलेश यादव सरकार बनाने के आहृवान के साथ हाँथ उठवा कर उत्तर प्रदेश मे समाजवादी सरकार बनाने की बात कही।
लीलवाती कुशवाहा ने कहा कि, भगवाधारी व बलात्कारी सरकार का कोई भी सदस्य अगर आप के दरवाज़े पर वोट मांगने आए। तो उसे बेलन लेकर दौड़ा लेना। सम्मेलन मे नवरात्र के प्रथम दिन होने पर दुर्गा शक्ति आदि शक्ति का महिलाओं को रुप बताते हुए कहा कि, महिलाएँ अब मन की बात नहीं सुनती हैं। बल्कि अखिलेश यादव की दिल की बात सुनती हैं। अब उत्तर प्रदेश मे भी बंगाल की तर्ज पर खेला होबे।

