अमृत पब्लिक स्कूल सहादतपुरा, में समस्त छात्र – छात्राओं के सन्मुख रामलीला की जीवंत प्रस्तुति कुछ ऐसे हुई मानो रामचरित मानस को साक्षात घटित होते देख रहे हों | रामलीला में श्रीराम जन्म से श्रीराम राज्य तक सम्पूर्ण कथा की प्रस्तुती विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा की गयी | विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ० माया सिंह ने कहा की बच्चों के मन में अपनी कला-संस्कृति और आस्था-विश्वास के प्रति जागरूकता और संस्कार भरने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष किया जाता है |
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मदेव सिंह ने पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ अपने देश के मूल्यों-संस्कृति की शिक्षा को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि फिलहाल जो शिक्षा व्यवस्था है वो सिर्फ नौकरी दे रही है, वह चरित्र निर्माण में सहायक नहीं | उन्होंने कहा की हमारा विद्यालय हमेशा छात्र-छात्राओं में संस्कार भरने के लिए कुछ न कुछ अलग करती रहता हैं और आज का कार्यक्रम उनकी ही परिकल्पना पर साकार हुआ है | अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने समस्त छात्र – छात्राओं, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामना देते हुए रामलीला में भाग लिए छात्र –छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की | इस अवसर पर विद्यालय के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहें |

