मऊ- भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए जाने पर शक्ति सिंह के प्रथम मऊ आगमन पर हो रही है तैयारी

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने के बाद गृह जनपद प्रथम आगमन पर सज गई मऊ नगरी
युवा तुर्क "शक्ति सिंह" के स्वागत को आतुर युवाओं की टीम
दोपहर से नगर भृमण के बाद अपराह्न 4:30 बजे से नगर के हिन्दी भवन में स्वागत समारोह
राजधानी दिल्ली से सीखा राजनीति का ककहरा
-शक्ति सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में 23046 मत प्राप्त कर व 7636 मतों से चुनाव जीतकर छात्रसंघ चुनाव में सबसे अधिक मतों से अंतर जीतने वाले भारतीय राजनीति के मजबूत स्तम्भ अरुण जेटली के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
मऊ। *उसे गुमाँ है कि मेरी उड़ान कुछ कम है
मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है।।
कुछ इसी अंदाज में जनपद के युवा शक्ति सिंह ने राजनीति के क्षेत्र में अपना एक मजबूत कदम बढ़ाया। राजनीति की प्रयोगशाला कही जाने वाली छात्रसंघ की राजनीति से इस क्षेत्र में कदम रखने वाले शक्ति सिंह अपनी पारी का आगाज देश की राजधानी दिल्ली स्थित 'दिल्ली विश्वविद्यालय' से किया। जहां अपने प्रथम प्रयास में ही वह 'छात्रसंघ उपाध्यक्ष' चुने गए। लेकिन किस्मत को उनके हौसलों व उड़ान की क्षमता का अंदाजा पहले से ही था। जिसने कुछ ऐसी पलटी मारी छात्रसंघ उपाध्यक्ष का चुनाव जीत शक्ति सिंह ने छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किए। पूर्वांचल की माटी से निकलकर दिल्ली की छात्र संघ राजनीति में एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित हो चुके शक्ति सिंह की इस उपलब्धि पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली भाजपा ने उन्हें हाथों हाथ लिया। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं अमित शाह, जेपी नड्डा, मनोज सिन्हा व मनोज तिवारी जैसे नेताओं ने मऊ के शक्ति को हाथों हाथ उठा लिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान चांदनी चौक जैसी प्रतिष्ठापरक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात उठी। कुछ विशेष परिस्थितियों में अंतिम समय में निर्णय बदला गया। जिससे शक्ति सिंह के हौसलों को और उड़ान ही प्राप्त हुई। शक्ति सिंह को देश की सक्रिय राजनीति में शामिल कराते हुए उन्हें भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया। पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस संचालित हो रहे एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी के तौर पर भेजा गया। जहां लगभग एक माह पखवार से अधिक समय तक प्रवास कर इन्होंने पार्टी के कार्यक्रम को सफल ही नहीं बनाया बल्कि अपनी कौशल क्षमता का एक मजबूत स्तंभ स्थापित किया।
भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने व विभिन्न राजनीतिक सामाजिक गतिविधियों के दौरान इनका गृह आगमन नहीं हो सका था। ऐसे में 29 सितंबर दिन बुधवार को गृह जनपद प्रथम आगमन पर जनपद के उत्साही युवाओं द्वारा शक्ति के स्वागत की जोरदार तैयारी रखी गई है। बुधवार अपराह्न 3:00 बजे जनपद की सीमा में मोहम्मदाबाद के पास से प्रवेश कर विभिन्न मार्गों से होते हुए शक्ति सिंह का काफिला शाम 4:00 बजे बलिया मोड़ पहुंचेगा। जहां से भीटी, ब्रह्मस्थान, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़ व रोडवेज होते हुए हिंदी भवन में शाम 4:30 पर जनपद वासियों की उपस्थिति में अपनी माटी के लाल का भव्य स्वागत किया जाएगा। शक्ति के आगमन व स्वागत समारोह की कार्यक्रम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आगमन से पूर्व समूचा मार्ग सज चुका है। उत्साही युवाओं की बड़ी फौज ने अपने भाई व माटी के लाल के स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारियां कर रखी है।
 ऐसे में किसी शायर ने शक्ति सिंह जैसे उत्साही नौजवान के लिए ठीक ही कहा है की...
जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, 
फिर देखना फिजूल है कद आसमान का।।