हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता सुजीत कुमार सिंह ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौप कर मऊ जनपद के विभिन्न विकास खंडों में अवैध रूप से निकाले गए ₹150000000 की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2021 और 22 में बिना टेंडर के नियमों को ताक पर रखकर विभिन्न विकास खंडों में ₹150000000 गलत तरीके से निकाल लिए गए उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी धन का व्यापक पैमाने पर दुरुपयोग किया है उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर के संरक्षण में भ्रष्टाचार तेजी से फल-फूल रहा है उन्होंने कहा कि इतने बड़े घोटाले के बावजूद जिला प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है उन्होंने सवाल किया कि विभाग द्वारा छपवाए गए टेंडर किसके आदेश पर निरस्त किए गए और टेंडर 3 माह तक क्यों नहीं छपवाया गया उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं उन्होंने इस पूरे प्रकरण के उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं होती है तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई होगी उन्होंने कहा कि इस लूटपाट की शिकायत से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को अवगत कराया जाएगा ।।

