मऊ पुलिस की त्वरित कार्यवाही में 03 घंटे के अंदर अपहृत 04 वर्षीय बालक बरामद, अपहरणकर्ता के खिलाफ कारवाई
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलधरपुर पुलिस को मु0अ0सं0 279/21 धारा 363 भादवि में वांछित बाल अपचारी को हिरासत में ले कर चालान न्यायालय किया गया।
आपको बता दे कि थाना हलधरपुर पुलिस को ग्राम बकराबाद से एक 04 वर्षीय बालक आर्यन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुयी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मऊ पुलिस के कठिन प्रयासों के उपरांत 03 घंटे के भीतर उक्त बालक को थाना घोसी क्षेत्रार्न्तगत मझवारा से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा बच्चे के घर पर जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
