जन अधिकार पार्टी में ही सभी वर्गो का कल्याण है क्योंकि हमारा नारा है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, अन्य सभी पार्टियां दलित पिछडो़ व अल्पसंख्यकों का वोट लेकर उन्ही का शोषण करती है।प्रदेश की भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार, मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है जिससे कारण जनता त्राहि त्राहि कर रही है।जहाँ नये तीन कृषि कानून से किसान परेशान हैं वहीं नई राष्ट्रीय शिक्षा निति दलित पिछडो़ व अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभाव पूर्ण बनी है।बिजली का बिल इतना बढ़ गया है जिससे ग्रामीण व किसान दोनों परेशान हैं।
उक्त बातें मां विन्ध्यवासिनी डिग्री कालेज चकहसन बंधनपुर के प्रांगण में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में आयोजित पिछड़ा दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग प्रतिनिधि सम्मेलन को संम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं।उन्होंने किसान, मजदूर, शोषित, शिक्षित,बेरोजगार, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग से 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर अपने अपने विधानसभा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव जन अधिकार पार्टी नशीम खां ने कहा कि भाजपा सरकार जाति देखकर भेदभाव पूर्ण कार्य कर रही है,इस सरकार में दलित पिछडो़ के आरक्षण के साथ कुठाराघात कर रही हैं जिसकी पुष्टि स्वयं पिछड़ा वर्ग आयोग ने उनहत्तर हजार शिक्षक भर्ती मे की है।इस सम्मेलन को जिलाध्यक्ष दिनेश मौर्या, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अशोक मौर्या,दिनेश वर्मा, बबलू मौर्या आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर सुरेन्द्र मौर्या, विकास मौर्या सीताराम यादव, धर्मदेव मौर्या, मुरलीधर मौर्या, ऋषिकेष यादव, सोमनाथ मौर्या, नेबूलाल गोंड़,भरत गोंड़, सुबाष मौर्या, सुनील मौर्या, सहित हजारों आजमगढ़ बलिया मऊ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐडोवकेट व प्रबन्धिका पूनम यादव ने किया।


