आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.श्रीनिवास के आव्हान पर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय और जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राय के निर्देशन में तथा जिला उपाध्यक्ष,युवा कांग्रेस, मऊ आयुष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एनडीए सरकार के द्वारा राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना के तहत तेरह क्षेत्रो को निजीकरण करने के विरोध में युवा कांग्रेस,मऊ द्वारा आज जिलाधिकारी,मऊ को ज्ञापन सौंपा गया ।
उक्त अवसर पर युवा कांग्रेस,मऊ के जिला उपाध्यक्ष आयुष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन परियोजना शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईवे, टेलीकॉम लाइंस और विभिन्न माइंस को 40 वर्षो के लिए निजी क्षेत्र को लीज देने का कार्य किया जा रहा है, जो भारत के विभिन्न सरकारों द्वारा वर्षो के लागत और मेहनत से बनाई गई है जिसमें भारत की महान जनता के द्वारा दिए गए टैक्स का पैसा लगा हुआ है।
वर्तमान सरकार अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने हेतु इन सभी संपत्तियों को लीज पर देकर आम जनता के साथ अन्याय करने का कार्य किया है।
सरकार के इस कदम से देश में सरकारी नौकरियों की कमी होगी तथा सरकार के उद्योगपति मित्रों द्वारा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जाएगा।
युवा कांग्रेस मऊ यह मांग करती है कि सरकार अपने इस निर्णय को वापस ले। यदि सरकार राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन परिजनों को वापस नहीं लेती है तो युवा कांग्रेस,मऊ सड़क से सदन तक इस योजना के विरोध में आंदोलन करने का कार्य करेगी।
उक्त अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिरुद्ध विश्वकर्मा, जिला महासचिव युवा कांग्रेस मऊ अमिताभ यादव, दीपक सिंह, बृजभूषण सिंह,रतन लाल सोनकर,संजय कुमार मौर्य,रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश पांडे,गोलु सिंह,शिवानन्द यादव,मनीष निषाद आदि साथी उपस्थित रहे।


