मऊ --थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के असामयिक निधन पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा 1 सितंबर को


मऊ। थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के असामयिक निधन व स्थानीय जिला चिकित्सालय द्वारा अपेक्षित सहयोग न मिलने से व्यथित वेलफेयर कमेटी के सदस्यों द्वारा आगामी 1 सितंबर दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए मऊ थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अज़हर जमाल फैजी ने बताया कि इस दौरान बुधवार को दिन में 11:00 बजे से 1:00 बजे 2 घंटे तक उपस्थित लोगों द्वारा मौन व्रत रखकर मृतक बच्चों की आत्मा शांति के लिए श्रधांजलि दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला चिकित्सा प्रबंधन अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया जाएगा।
इस संबंध में श्रीराम जायसवाल ने बताया कि असाध्य रोग थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें सबसे अधिक समस्या उनके लिए रक्त को लेकर उत्पन्न होती है। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार जांच प्रक्रिया महंगी दवाओं की व्यवस्था से पीड़ित परिवार काफी परेशान नजर आता है। इसको लेकर कुछ महीनों पूर्व जनपद के जिला प्रतिनिधियों से लगायत जिला चिकित्सा अधिकारी व जिला अधिकारी तक से मिलकर समस्या निदान के बावत बातें रखी गई। लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता नजर आया। ऐसे में हाल के कुछ दिनों में 4 बच्चों की निधन से लोग व्यथित हो उठे हैं। आगामी 1 सितंबर दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मृतक बच्चों की आत्मा शांति के लिए सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही सम्बंधित प्रसाशनिक व चिकित्सकीय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की सद्बुद्धि के निमित्त ईश्वर से प्रार्थना किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का निर्णय मऊ थैलीसेमिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा की गई बैठक में लिया गया। इस बैठक में रवि ख़ुशवानी, मोहम्मद खालिद, आशीष सिंह प्रतीक जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।