अपने मां-बाप की इकलौती संतान मु. अब्बास के निधन पर एमएलसी ए के शर्मा ने जताया शोक
मऊ। असाध्य रोग थैलेसीमिया से पीड़ित 14 वर्षीय किशोर मोहम्मद अब्बास कि बीती रात निधन हो गया। उनके इस निधन पर थैलेसीमिया वेलफेयर कमेटी द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई। इस निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने शोक प्रार्थना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया।
बड़ागांव घोसी निवासी मुंतजीर अब्बास के इकलौते पुत्र मोहम्मद अब्बास थैलेसीमिया रोग से पीड़ित थे। जिनका निरंतर इलाज चल रहा था। एक पखवारे पूर्व अब्बास की काफी तबीयत खराब हुई थी जिसे विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा की पहल पर रातों-रात फातिमा हॉस्पिटल मऊ से एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया। जहां उनकी देखरेख में अब्बास का समुचित इलाज हुआ। लेकिन घर वापसी के बाद इस असाध्य रोग की की चपेट में आने से किशोर अब्बास का निधन हो गया। अब्बास के दुखद निधन की जानकारी मिलने पर मऊ थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही इसकी सूचना मिलने पर ए के शर्मा ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया।