मऊ -- दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय बने युवाओं के रोल माडल और किया मतदान


कहते है हिम्मत हौसला जुनुन हो तो बड़े बड़े परेशानीयो को जीता जा सकता है।ठीक वैसे ही जैसे कोयले की खदानों से हीरा ढुंढना मुश्किल होता है।वैसे ही दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय जैसा समाजसेवी व्यक्ति मिलना मुश्किल है।जी हा मऊ उत्तरप्रदेश जिले के ब्लाक परदहा ग्राम परसपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय ने पंचायत चुनाव में किया अपना मतदान। ट्रेन दुर्घटना में दोनो पैर कमर से खोने के बात जो हौसला जज्बा अभिषेक पाण्डेय के पास है।उससे लोग प्रेरणा लेते हैं।और लाखों लोगों की हिम्मत बन चुके हैं। अभिषेक देश समाज से जुड़े हर कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते है।और सबकी मदद के लिए दिन रात एक कर देते हैं।

आपको बता दें जब दिव्यांग अभिषेक जब स्ट्रेचर पर अपने परिजनो के साथ मतदान करने अपने परिजनो के साथ पहुंचे तो उन्हें देखने वालों का ताता लग गया।और लोग उनके हिम्मत जज्बे को सलाम करने लगे। हाल-फिलहाल दिव्यांग अभिषेक दिन रात करोना महामारी काल में लोगों की सोसल मीडिया से मदद करने के प्रयास में लगे हैं और सफल भी हो रहे। ब्लड, आक्सीजन,बेड,दवाए, जरूरतमंद गरीब असहाय पीड़ीत लोगों की मदद कर रहे है।और उनके बात सैकडो फोन मैसेज आ रहे। अभिषेक बताते हैं दिन और रात सो नहीं पाते हैं रात दो बजे तक फोन मैसेज में बिजी रहते हैं।काफी सारे लोगों की मदद करने और अपने कांटेक्ट के जरिए कराने का प्रयासरत हैं।और सफल भी हो रहे हैं। धन्य है अभिषेक जो खुद परेशानियों में रहकर भी लोगों की मदद करता है।और मानवता को सर्वोपरि समझते हैं।आज के युवाओं को अभिषेक जैसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए।