पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए जा रहे मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण ने कहा कि, मथुरा में 90 किलोमीटर का एरिया है। उसके बाद आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी का इलाका भी आगरा जोन में शामिल हैं। इसके लिए थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।