श्री लक्ष्मी नरायन महायज्ञ पंचकुण्डीय बाबा विश्वनाथपूरी मठियाबाबा धाम भाठे वजीरपट्टी से कलशयात्रा निकाली गयी जिसमें हजारो महिलाएं एवं बच्चियाॅ तथा झाॅकी एवं हाथी घोड़ो तथा गाजे बाजे के साथ भवनाथपुर, आडेडीह, सरवाॅ, रस्तीपुर, भलया, मुसरदह होते हुए भीटी चौक तक कलश यात्रा निकाली गयी । भीटी से पुनः वापस होकर यज्ञ स्थल पर पहुॅचकर कलश का प्रतिष्ठान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गौरव बैट्री के प्रो0 राधेश्याम जायसवाल एवं यज्ञ के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप यादव संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, महन्त अशोक दास जी आयोजन कर्ता श्रीरामदास जी अयोध्या, मानस मन्दाकीनी रागिनी सरस्वती जी, यज्ञ के संचालन सुरेन्द्राचार्य जी मऊ, प्रभुनाथ सिंह, रामाश्रय सिंह, चन्द्रजीत यादव, बिन्दु सिंह, मंशा यादव, आशा यादव, मुख्य रूप से यज्ञ में सहयोग किया।