मऊ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक कार्यालय सभागार में शनिवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, किसानों के आंदोलन और उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी में विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ आपसी भाईचारा बिगड़ा है बल्कि सरकार हर मुद्दों पर फेल हुई। योगी जी के नाम पर कुछ अराजकतत्व गुंडई पर उतारू हैं, जो जातीय विद्वेष पैदा कर रहे हैं। कहाकि महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी से देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं, नौकरियां छीनी जा रही है, रोजगार के अवसर पैदा नहीं होने दिया जा रहा है। किसान 2 महीने से अधिक समय से धरना दे रहे हैं। लगभग 175 लोग इसमें शहादत दे चुके हैं। ऐसे में लोगों की उम्मीद उत्तर प्रदेश में आदरणीय अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को इस मिशन में मुस्तैदी से लगने का आह्वान किया।अहंकार में डूबी सरकार किसानों की मौत पर भी चुप है। वह किसानों की मांगों को पूंजीपतियों के फायदे के लिए नहीं मान रही है। कहाकि 13 फरवरी को महिला घेरा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित होगा। मुख्य वक्ता शैलेन्द्र यादव साधू ने कहाकि गंदगी को स्वच्छ पानी से ही साफ किया जाता है, समाजवादी पार्टी के लोग कानून ब्यवस्था में विश्वास करने वाले लोग हैं, अगर 2 या चार कार्यकर्ता भी मन बना लेंगे उन्हें ठीक कर सकते हैं परन्तु हमारे लोग अनुशासित दंग से कानून को मानने वाले लोग हैं। कहाकि बीजेपी के गलत नीतियों के चलते और गुंडाराज के चलते सभी वर्ग के लोग पार्टी में तेजी से जुड़ रहे हैं। इस दौरान दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक उमेश पांडे,मुसाफ़िर यादव,ज़िला महा सचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, रामधनी यादव,नन्हकू राजभर, सीताराम कुशवाहा,दिनेश चंद यादव, रमेश दुबे,गंगा चौहान,,राम प्रताप यादव,राजेन्द्र यादव, आलोक राय,अमान अहमद,रामाश्रय राय,रामसमुझ पटेल, ज़हीर सेराज,दिलीप पाण्डेय, धीरज राजभर, वीरेंद्र चौहान,हरीश चंद यादव,मन्नू राम, गौरव पाण्डेय, वीरेंद्र यादव लोहिया,योगेंद्र यादव, सीताराम यादव अकील अंसारी,शाहनवाज आलम, सुबाष चौहान, रामचंद्र चौहान, रामधनी चौहान, डा.ओमप्रकाश यादव,विनोद यादव, बबलू यादव,राघवेंद्र सिंह घूरा, बन्ने खां,अशोक यादव मन्नान खां, राहुल निषाद, शिवकुमार जायसवाल,अशोक कुमार गौतम,जय प्रकाश यादव, संजय सागर, राहुल निषाद,आदि उपस्थित रहे।