प्रयागराज में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से वापस आने के पश्चात रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक में डॉ रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 16 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं उन्हें भी शिक्षक क्षेत्र की भांति विधान परिषद में कम से कम 6 सीटों का आवंटन किया जाए।
उन्होंने कहा कि व्यापारिक समाज को अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए राजनीतिक जागृति की अनिवार्यता आवश्यक है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मऊ जनपद से जिला अध्यक्ष के अतिरिक्त युवा संगठन उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष हबीबुल्लाह टांडवी आदि भाग लिए । इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ,जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त को प्रयागराज में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल ने अन्य जनपदों से आये हुवे, सैकड़ो पदाधिकारीयो में से 31 पदाधिकारियों को अपने जनपद में उत्कृष्ट कार्य / प्रशंसनीय कार्य करने के लिए व्यापारी रत्न से सम्मानित किया।
बैठक में मुख्य रूप से कन्हैया जायसवाल, महातम यादव, अशोक सिंह, राम अवध सिंह, संजय राय, अरुण जायसवाल, सुभाष कनौजिया ,हाज़ी अनवर अली, दिलीप मद्धेशिया , इफ्तेखार ,अलंकार, विशाल सिंह, आज़ाद जायसवाल विनय जायसवाल, अंजनी गुप्त, नेयाज अहमद, गुड्डू सिंह, अजय प्रताप मौर्य, रिशु वर्मा, सतीश वर्मा आदि मौजुद रहे।

