भारतीय जनता पार्टी द्वारा बजट के संबंध में एक जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री सुरेश पासी रहे।
प्रभारी मंत्री ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि,यह बजट देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने वाला है।2020-21 का यह बजट प्रत्येक देश वासी को समर्पित है। यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा,लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा। देश के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही यह बजट उन्हें ससक्त भी बनाएगा। ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी इससे लाभान्वित हो सकेंगी। मोदी सरकार ने स्वास्थ्य,शिक्षा सामरिक खेती बाड़ी सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है।भाजपा सरकार ने वोटों को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि जनहित को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां और बजट बनाने का काम किया है। सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा सीमा कि सुरक्षा वैज्ञानिक अनुसंधान हर क्षेत्र में देश मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास कर रहा है।
जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि,देश को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे ही बजट की जरूरत थी,यह बजट सर्वग्राही सर्वव्यापी है,कोराना महामारी के बाद भी जिस तरह से देश को मोदी सरकार ने संभाला उसकी जितनी सराहना कि जाय वह कम है। मोदी सरकार अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार कर रही है। मोदी सरकार देश के उत्थान को ध्यान में रखकर नीतियां बनाती है। पहली बार देश के स्वास्थ्य बजट में 137% की बढ़ोत्तरी की गई है,यह सरकार किसान जवान और विज्ञान तीनों के हित का ध्यान रख रही है।
विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि ऐसा बजट भारत के इतिहास में कभी नहीं आया यह सर्व समाज का बजट है इसमें सबके हित का ध्यान रखा गया है।
विधायक विजय राजभर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है,बनवासी,कृषक,वरिष्ठ नागरिक मजदूर सभी के हित में है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की राजनैतिक विचारधारा राष्ट्रवादी है,राष्ट्र का उत्थान ही हमारा ध्येय है। भारत सरकार में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार डॉ लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओ के परिश्रम से पार्टी लगातार मजबूत हो रही है साथ है राष्ट्रवादी विचारधारा भी मजबूत हो रही है। पंचायत से पार्लियामेंट तक हम अपना विस्तार करेंगे। चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति उत्पन्न हो मोदी जी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है।
प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर परअरिजीत सिंह,,सुनील कुमार गुप्ता,अखिलेश तिवारी,बजरंगी सिंह, आलोक जायसवाल,राकेश मिश्रा, नूपुर अग्रवाल,राधेश्याम सिंह,रामाश्रय मौर्य,सहित सभी जिले के वरिष्ठ युवा नेता व अन्य लोग उपस्थित रहे।