मऊ--आठवीं फेडरेशन कप महिला पुरुष सॉफ्ट बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन

 डा0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में 8 वीं फेडरेशन कप महिला पुरूष साफ्टबाल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2021.22 के सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का अयोजन शारदा नारायन फ्यूचर फाउण्डेशन व शारदा नारायन इन्स्ट्ट्यिूट आफॅ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज के बच्चो द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक रंगारग कार्यक्रम के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि घोसी विधान सभा के विधायक श्री विजय राजभर जी ,जिला मजिस्ट्रेट श्री जे0एन0 संचाक व उप क्रीडाधिकारी श्री मुकेश सबरवाल को इण्डियन साफ्टबाल क्रिकेट फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह माल्याअर्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किये। इस अवसर पर विधायक श्री विजय राजभर जी ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ तन, मन का विकास होता है। खेल से आप अपने ग्राम, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।आज यह क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है,जो बहुत खुशी की बात है। आगे उन्होने इस प्रतियोगिता के आयोजक डा0 संजय सिंह व सचिव श्री साबिर खान की भूरी भूरी प्रंशसा किये। डा0 संजय सिंह ने इस प्रतियोगिता में पुरूष व महिला वर्ग भाग लेने वाली टीमों जम्मू काशमीर, राजस्थान,हरियाणा, बिहार, झारखण्ड, दिल्ली का स्वागत किया। प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गये जम्मू काश्मीर बनाम बिहार जिसमें जम्मू काश्मीर ने जीता ,बिहार बनाम पाण्डुचेरी जिसमें बिहार ने जीत हासिल किया व राजस्थान बनाम झारखण्ड जिसमे राजस्थान ने परचम लहराया। इस अवसर पर डा0 एकिका सिंह,डा0 सुजीत सिंह,एडवोकेट श्री सुनिल सिंह,अजीत सिंह, शवकुमार सिंह,गोपाल ,सचिन, मेराज अंसारी,आकांक्षा आदि लोग उपस्थित रहे।