संपूर्ण समाधान दिवस मऊ में

उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पर सम्पूर्ण समाधान दिवसों के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सदर तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के लिए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ जिलाधिकारी द्वारा समस्याएं सुनी गयी। संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान कोरोना काल को देखते हुए सबसे पहले फरियादियों की मास्क लगाने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया एवं सोशल डिस्टेसिंग का बेहद ध्यान रखा गया एवं एक-एक मीटर दूरी पर लोगों को खड़ा किया गया। 
उक्त अवसर पर राम अवतार यादव पुत्र गामा यादव ग्राम ताहिरपुर विकास खण्ड परदहां द्वारा शिकायत की गयी कि खाता संख्या गलत होने पर किसान सम्मान निधि योजना का पैसा उनके खाते में नही आया है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग को गलत खाता संख्या की जगह सही खाता संख्या तत्काल पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दियें। जिसके क्रम में कृषि विभाग द्वारा तत्काल पोर्टल पर खाता संख्या ठीक कर आधार बेस पेमेंट सिस्टम के आधार पर किया गया। शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर गए। इसके उपरान्त तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम-बक्तावरगंज में आ0सं0-273 गांधी चबूतरा के नाम तथा आ0सं0-274 पंचायत भवन के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस भूमि पर व्यक्ति द्वारा जोर-शोर से अवैध निर्माण किया जा रहा था इसकी शिकायत जिलाधिकारी से जनसुवाई के दौरान की गयी थी। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल जांच करके अवैध निर्माण रोकने का निर्देश दिया गया। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुचकर जांच की गयी तो शिकायत सत्य पाई गयी। इस पर कार्यवाही करते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल गिरवाया गया था जिस व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया था उसके द्वारा आज तहसील दिवस में आकर शांतिभंग करने की कोशिश की गयी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा तुरन्त उसे गिरफ्तार करवा कर जेल भेजवा दिया गया। बेवा कैलाशी देवी पत्नी स्व0 सुरेश राम हालमु0--सलाहाबाद तहसील सदर द्वारा अराजी मौजा ताहिरपुर तहसील मऊनाथ भंजन में गाटा सं0 97 रकबा 075 हे0 में स्व0 सुरेश के स्थान पर उसके वारिस राजकुमार, तेज बहादुर व रामपुकार, सुरेश का नाम अंकित कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया जिसपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा तकाल नाम अभिलेखों में अमल दरामद करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में आवेदनकर्ता का नाम खतौनी में दर्ज कराया गया। शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर तहसील दिवस से गए। एक अन्य प्रकरण में केदार सिंह हलधरपुर द्वारा शिकायत की गयी कि दिसम्बर माह में PCF केंद्र पर धान बिक्रय किया गया था परन्तु अभी तक उसका भुगतान नही हुआ है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल डीप्टी आर0एम0ओ0 को बुलकार नियमानुसार तत्काल भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में डीप्टी आर0एम0ओ0 द्वारा जांच की गई जिसमें शिकायत सत्य पायी गयी तथा आज दिनांक 02/02/2020 को ही अपरान्ह 2 बजे तक ऑनलाइन भुगतान कराया गया। एक अन्य प्रकरण में श्रीकृष्ण चैहान पुत्र स्व0 जीतबंन्धन चैहान ग्राम मुबारकपुर मु0 नसीरपुर परगना सिकन्दरपुर गर्वी द्वारा नकल न दिए जाने की शिकायत जिलाधिकरी महोदय से की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा शिकायतकर्ता को तत्काल नकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता को 30मिनट के अंदर नकल प्राप्त कर दी गई। समाधान दिवस में कुल 159 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 20 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी जल निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।