मऊ । सदर विधान सभा के सलाहाबाद गांव में आम आदमी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर सुरेश राव ने बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान जिला महासचिव सुशील चौधरी ने कहा कि दिल्ली के विकास मॉडल से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी से बहुत ही तेजी के साथ जुड़ रहे हैं हम यूपी में दिल्ली के विकास मॉडल पर चुनाव लड़ेंगे और कहा कि जिला पंचायत चुनाव से हम इसकी शुरुआत कर रहे हैं और पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर दिल्ली के विकास मॉडल की चर्चा कर रहे हैं और 2022 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है जनता जाति - धर्म की राजनीति को नकार कर एक साफ-सुथरी सरकार बनाना चाहती है जो एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, आम आदमी पार्टी जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती, यह सर्व समाज की पार्टी है।
श्री चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से बहुत ही पीड़ित है,आम जनता परिवर्तन चाहती है और कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के शानदार कामों से उत्तर प्रदेश के लोग बेहद प्रभावित हैं और आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं।
इस अवसर पर सुरेश राव, महेश कुमार, गोविंद राजभर, प्रभाकर चौहान, आशीष कुमार, विकास राजभर, रवि शंकर राव, गुलशन कुमार, प्रशांत कुमार, दिनेश चौहान, किशन शर्मा, परशुराम, राहुल कुमार, सुनील कुमार आदि प्रमुख प्रमुख लोग रहे।

