अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए निधि समर्पण के दानदाताओं का उत्साह अलग-अलग तरीके से देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो इसको लेकर निधि समर्पण करने वाले अपने स्वेच्छा अनुसार निधि का समर्पण तो कर ही रहे हैं लेकिन निधि समर्पण करने से पहले कुछ दान दाताओं ने निधि समर्पण लेने पहुंची टोली को अपना निधि देने से पहले बकायदे उनको चंदन, अक्षत, रोली लगाकर तिलक किए, उसके बाद भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपना निधि समर्पण किया। निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में गिरिश चन्द्र मद्धेशिया पुल्लू बाबू ने निधि समर्पण लेने पंहुची टोली का स्वागत रोली, चंदन से करने के बाद अपना निधि समर्पण दिया। उन्होंने कहा कि यह हम लोगों के लिए परम सौभाग्य है कि हम लोग भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में साक्षी बन रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है की हमारी छोटी सी दान भगवान के मंदिर निर्माण के लिए काम आ रहा है। हम मर्यादा पुरुषोत्तम को दे तो कुछ नहीं सकते लेकिन उनके दिए हुए धन में से कुछ अंश उनको समर्पित करके गौरवान्वित जरूर हो रहे हैं। उधर विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय के घर पर कुछ दिनों पूर्व प्रांत प्रचारक सुभाष जी के नेतृत्व में पहुंची निधि समर्पण टीम की स्वागत भी डा. सीता राय ने माथे पर तिलक लगाकर किया।
इस प्रकार यह देखने में आ रहा है की लोग भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण करने से पहले निधि समर्पण के लिए पहुंचने वाली टीम का स्वागत तरह-तरह से कर रहे हैं कहीं कोई स्वागत फूल बरसा कर कर रहा है तो कहीं अक्षत टीका लगाकर कर रहा है ऐसे में या उत्साह हिंदू समाज के लिए काफी गदगद करने वाला है।
इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी कैलाश चंद्र मद्धेशिया, सुनील कुमार दुबे उर्फ सोनू, उत्तम कुमार सिंह, सुमन्त कुमार व डॉ मधुकर राय मौजूद रहे।

