समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की शोभा श्रीवास्तव तीसरी बार बनी महिला जिलाध्यक्ष

 मऊ। समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, मजदूर
प्रकोष्ठ सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों की मासिक बैठक शनिवार को कार्यालय पर हुई। सर्वप्रथम शोभा श्रीवास्तव के तीसरी बार समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यालय पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया और बुके देकर सम्मानित किया गया आज के इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और 2022 में सपा की सरकार बनाने पर
विचार विमर्श किया गया। साथ ही प्रदेश में बढ़ रही महिला अत्याचार पर
सरकार के संरक्षण की घोर निंदा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी की जब जब सरकार आई है तब तब देश में अशांति और अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रदेश
में महिलाओं की अस्मत योगी राज में मठ और मंदिर पर सुरक्षित नहीं है।
मंदिर के पुजारी और उनके चेले हवस का शिकार महिलाओं को बना रहे हैं। ऐसे में अपने को योगी मुख्यमंत्री को शर्म से इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने कहाकि श्मशान घोटाला से लेकर हाथरस में बलात्कार की शिकार बेटी को न्याय दिलाने के बजाय यह सरकार आरोपियों के
पक्ष में खड़ा होकर उल्टे पीड़ित परिवार को शक के दायरे में ले लेती है।
ऐसी निकम्मी सरकार को आने वाले समय में माताएं बहने मिलकर उखाड़ फेंकेंगी।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश यादव ने कहाकि सरकार आज न किसानों की सुन रही न नौजवान, मजदूर, ब्यापारी की। जनता महंगाई से आजिज
आकर अपना पेट पालने और दवा इलाज कराने के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी भावनाएं समझने के बजाय उनका उत्पीड़न करने पर तुली है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, जिला उपाध्यक्ष गंगा चैहान,जिला सचिव वीरेंद्र चैहान, राजेन्द्र यादव, डॉ महेश उपाध्याय, डॉ परवेज
अहमद सिद्दीकी, सुनीता यादव, आरती साहनी, उषा सिंह, संगीता सिंह,
लालबुचि, हुश्नारा, संध्या राजभर आदि रहे।