मऊ, --मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता पेंशनर दिवस कलेक्टेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। पुलिस विभाग से वृजराज सिंह सिद्धकीय द्वारा पेंशनरों की समस्या रखते हुए बताया कि अपनी सेवा सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी के रूप अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया और सेवा करने के बाद जब कर्मचारी अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाता है तो उनके लिए पेंशन नही उसके जीवन का मूल आधार हो जाता है। इस लिए किसी भी पेंशनर का वरिष्ठता के रूप में सम्मान होना चाहिए। यदि पेंशनर किसी अपने व्यक्तिगत कार्य से कार्यालयों में जाये तो उनका ससम्मान सहित प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए। शिक्षा विभाग से दीनानाथ पाण्डेय द्वारा समस्याओं के क्रम में बताया गया कि दिनांक 01 जनवरी 2006 से 01 नवम्बर 2015 तक के बीच के कुछ पेंशनरों का भुगतान लम्बित है उसका भुगतान कराया जाय। तथा जनपद के समस्त पेंशनरों का सत्यापन कराने की बात कही गयी।
मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी सेवा में आया है उसे निश्चित रूप से किसी न किसी दिन सेवानिवृत्त होना है। इस लिए किसी भी पेंशनर की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के अधार पर किया जायेगा।
वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुशवाहा द्वारा पेंशनर दिवस मे आये हुए सभी पेंशनर का अभार व्यक्त किया गया और सभी पेंशनरों को आश्वस्त किया गया कि कोषागार स्तर पर किसी भी पेंशनर की समस्या लम्बित नही रहेगी।
तत्पश्चात समस्त कर्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय के पेंशनरों से सम्बन्धित मामलों का प्रभावी रूप से निस्तारण कराया गया।
उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, मूरलीधर मिश्रा, रामबदन सिंह यादव, फौजदार यादव, आलोक मणि त्रिपाठी, विराज अली खान, प्रदीप कुमार, संजय सिंह, राजीव कुमार, दिनेश राम, सत्येन्द्र यादव, बाबू लाल, बुलबुल जावेद, अबुजर सहित समस्त पेंशनर उपस्थित रहे।

