बलिया. बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहाकि ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा, गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी की बूंद है। इस बयान के बाद हंगामा मच गया है।
बलिया में रसड़ा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के अभिनंदन समारोह में आए यूपी बसपा अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि उनके राजभर समाज का मानना ही कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी है, ताड़ी में इम्युनिटी पॉवर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा। लोग खूब ताड़ी पीते है इसलिए उन्हें कोरोना नहीं होता है। राजभर समाज के लोग अपने बच्चों को ताड़ी पिलाकर ही परवरिश करते हैं।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहाकि, कुछ लोग समाज के लोगों को बरगला अपना हित साध रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, समाज के लोगों को सम्मान बसपा में ही मिला है। बाबा साहेब ने संविधान में हम लोगों को वोट देने का अधिकार दिया है। इसी के कारण हम अपनी पहचान बना पा रहे हैं।

