मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा कल

मऊ:-- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद के दौरे पर आ सकते हैं। सीएम के आने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह वंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने शनिवार को पुलिस लाइन परिसर और कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज के खेल के मैदान का जायजा लिया। 
सीएम का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री टड़ियांव में निर्मित 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन कर सकते हैं। सीएम के आगमन को देखते हुए आला अधिकारी तैयारियों में जुट गए। हालांकि समाचार लिखने तक इस बाबत अधिकृत सूचना नहीं आई थी। प्रोटोकाल देर रात तक आने की संभावना जताई जा रही थी। 
इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएस सचान का कहना था कि अभी प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन देर रात तक आने की संभावना हो सकती है।