व्यापारी से रंगदारी मांगने के प्रकरण को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मिला पुलिस अधीक्षक से

 मऊ। जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी और मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में स्थित कपड़ा व्यापारी मोहम्मद दानिश को पिछले दिनो रात्रि लगभग 12 बजे आए अज्ञात फोन कर अज्ञात बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जिससे पूरे व्यापारियों में इस रंगदारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है । व्यापारी को अज्ञात बदमाश रकम देने के लिए दो दिन की मोहलत बाद में रुपये नहीं मिलने पर हत्या करने की धमकी दी थी। जिससे व्यापारी दानिश पूरी तरह से दहशत में है, इधर घटना की जानकारी जैसे ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर को हुई तो वे पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान से मिले। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी को सुरक्षा मुहैया करा दी गई। परंतु घटना के कई दिन बाद भी इस प्रकरण का जब पर्दाफाश नहीं हो सका तो व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार के दिन पुलिस अधीक्षक से मिला, और रंगदारी के प्रकरण में उनसे वार्तालाप किया। और इस घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग दोहराई। पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधिमंडल की बातें गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच हेतु टीम गठित कर दी गई है ,और प्रकरण को सर्विलांस टीम को सुपुर्द कर दिया गया है ।शीघ्र ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा, और जब तक इस प्रकरण का पर्दाफाश नहीं हो जाता व्यापारी को जो सुरक्षा मुहैया कराई गई है वह आगे भी जारी रहेगी। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर, नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, मनोज कुमार कश्यप , मोहम्मद दानिश ऐनुल मुजफ्फर अंसारी ,नसीरुद्दीन खान, राजकुमार गुप्त ,साकिब खान, अब्दुल कयूम इत्यादि प्रमुख थे।