घोसी -कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पद यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस ने की गिरफ्तारी

मऊ -- अखिल भारतीय कांग्रेस के 136 स्थापना दिवस पर आज  विधानसभा घोसी  में जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शांति पूर्व प्रदर्शन कर रहे थे  पुलिस ने  जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार कर घोसी कोतवाली ले गयी।वही मीडिया से बात करते हुए इंतेखाब आलम ने  बताया कि आज खेत और किसान की रक्षा मे कांग्रेस सन्देश पदयात्रा घोसी विधानसभा में मझवारा मोड़ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात वहां से किसान पदयात्रा का शुभारंभ किया गया  जो ब्लॉक मुख्यालय  तहसील मुख्यालय एवं रोडवेज होते हुए चीनी मिल घोसी पर एक सभा के उपरांत समाप्त होनी थी।मगर यह योगी तानाशाही सरकार जबरन हम कांग्रेस के लोगों को जेल में ठूसने का काम रही है कांग्रेस के सिपाही इस जुल्मी अहंकारी तानाशाही सरकार से डरने वाले नही है ।जब जब किसान मजदूर नौजवान व्यापारियों के अधिकारों को छीना जाएगा तब तब कांग्रेस पार्टी इन किसान मज़दूरों की सुरक्षा में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ती रहेगी।इस गिरफ्तारी में शामिल थे।राजमंगल यादव,धर्मेन्द्र सिंह,नेसार अहमद,रमेश पांडेय,गुडवेदकर, त्रिभुन भारती, चंद्रभान यादव,विनोद कुमार,बालजीत चौहान, सम्पत मौर्या, ओमप्रकाश ठाकुर,शिवाजी कन्नौजिया,मन्नान चाचा,रामचंद्र राय, विष्णु प्रकाश कुशवाहा, रमन पांडेय,हंशनाथ तिवारी,गौरव कुमार राय,अकरम प्रेमियर, सवामीनाथ राय, रविन्द्र त्रिपाठी, उपेंद्र राय, शीला भारती, चम्पा भारद्वाज, आफताब अहमद,मलिक सिराजुद्दीन,प्रदीप सिसोदिया इत्यादि।