इंदारा से फेफना तक रेलवे द्वारा कराए जा रहे दोहरीकरण में अनियमितता व लूटखसोट की जांच के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा

मऊ -- मऊ जनपद के करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह द्वारा इंदारा से फेफना तक रेलवे द्वारा कराए जा रहे दोहरीकरण में भारी अनियमितता व लूट खसोट की जांच के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है वही करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि केईसी इंटरनेशनल फर्म के ठेकेदार द्वारा इंदारा से फेफना तक दोहरीकरण का काम कराया जा रहा है श्री सिंह ने बताया कि इस कार्य योजना की देखरेख व फीडबैक कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है वही करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ गुप्त सूत्रों द्वारा ट्रैक बेड बनाने के कार्य में मानकों की अनदेखी व घटिया सामग्री का प्रयोग भी किया जा रहा है जोकि आरडीएसओ के मानकों के विपरीत है इस कार्य को आरवीएनएल के मुख्य प्रबंधक व फीडबैक क्वालिटी मैनेजर अमरेश शुक्ला व केबीसी के परियोजना प्रबंधक संजय सिंह की देखरेख में कराया जा रहा है देवेंद्र सिंह ने बताया इस कार्य में भारी अनियमितता की जा रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ सकता है इसको देखते हुए रेल मंत्री से जांच की मांग की जा रही है