मऊ -हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन --तैययब पालकी

हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के जीवन राम छात्रावास के मैदान में हस्त शिल्प व खादी प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका उद्घाटन नगर पालिका परिषद के चैयरमैन मोहम्मद तैयब पालिकी ने किया । उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी को लोगों के खरीद के लिए खोला गया । इस प्रदर्शनी में देश के कई प्रदेशों से आये दुकानदारों ने अपना बिक्री का स्टाल लगाया है जो अपने हाथों से उत्पादों को बनाया है । हस्त शिल्प को बढ़ावा देने के लिए यह प्रदर्शनी 14 दिनों के लिए मऊ जनपद में लगाया गया है । 

    बतातें चलें कि घरेलू एवं मझोले हस्त शिल्प कलाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से यह हस्त शिल्प व खादी प्रदर्शनी को नगर क्षेत्र के जीवन राम छात्रावास में लगाया गया है । देश के कोने कोने से आये मशहूर व्यापारियों से अपने वस्तुओं को स्टाल बिक्री के लिए लगाया है । वहीं कश्मीरी शाल , भदोही के कालीन , कानपुर के चमड़ों से सामान , लुधियाना ने स्वेटर के स्टाल लगे हुवे हैं । 14 दिनों तक लगने वाले इस प्रदर्शनी में लोग काफी उत्साहित होकर खरीदारी कर रहें हैं । हस्त शिल्प यही बिना मशीन के हाथों द्वारा बने उत्पादों को यहाँ प्रदर्शनी में लगाया गया है जो काफी रोचक लग रहा है