मऊ --भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ के सुनील कुमार गुप्ता,अखिलेश तिवारी,बजरंगी सिंह, और अखिलेश राजभर को क्षेत्रीय टीम गोरखपुर में पदाधिकारी बनाए जाने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाल में फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित एक कार्यकर्ता हूं पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मै पूरे मनोयोग से निर्वहन करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे। हमे पार्टी से पद नहीं बल्कि दाईत्व मिला है, जिसे हम सब पूरी ताकत से निभाएंगे। हमारा कार्य आप सब के सहयोग से मिल का पत्थर साबित होगा। जिस विचार धारा को लेकर डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दिन दयाल उपाध्याय ने अपना बलिदान दिया उस विचारधारा को हम सब आगे बढ़ाएंगे। राष्ट्रवाद और विकास को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार देश के सपनों की साकार कर रही है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है यह गौरव का विषय है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या बूथ अध्यक्ष हर जगह कार्यकर्ता ही नियुक्त है यहां परिवार का नहीं कर्तव्य की पूछ है।
क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है,हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पद्धति पर आधारित है,भाजपा गाव गरीब सबका ध्यान रखते हुए भारत माता की जय बोलने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हम सब संकल्प लेते है कि हर बूथ पर भाजपा को जिताने का काम करेंगे। हम राष्ट्रवाद को समर्पित विचारधारा के समर्थक है। भाजपा के कार्यकर्ता अपने ऊर्जा और समर्पण से पार्टी को मजबूती प्रदान करते है।
क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू ने कहा कि, गोरखपुर क्षेत्र में मऊ जिला क्षेत्रफल में सबसे छोटा है किन्तु क्षेत्र और प्रदेश नेतृत्व ने मऊ से चार कार्यकर्ताओं को स्थान देकर जनपद का मान बढ़ाया है अतः मैं नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि मै आप सब के साथ चौबीस घंटे चलने के लिए तैयार हूं। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।
क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अखिलेश राजभर ने,पार्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले समान के प्रति मैं आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में चारो नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा की हम सब को विश्वास है कि, चारो नवनियुक्त पदाधिकारी मऊ का नाम रौशन करते हुए शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। चारो ऊर्जावान कार्यकर्ता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों पर के जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह,मुन्ना दुबे,विनय राय बंटी,दूर्गविजय राय,ने भी स्वागत समारोह को संबोधित किया इस अवसर पर हरिनारायण राजभर, योगेन्द्रनाथ राय,गनेश सिंह,आनंद प्रताप सिंह, संजय पाण्डेय,संतोष सिंह, संगीतादिवेदी, गिरीश राय,राधेश्याम सिंह,रामाश्रय मौर्य,शिव प्रकाश उपाध्याय,नूपुर अग्रवाल भरत भैया,अशोक सिंह, सुनील यादव,डा0 एच एन सिंह,संजीव जायसवाल,राजीव जौहरी,अंजनी सिंह,इंद्रदेव प्रसाद,सुधीर सोनकर,मयंक,राहुल,विनोद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट-- सुनिल गुप्ता ( प्रभारी क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर)