समाजवादी पार्टी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में जानकीपुरम में नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया।
जानकीपुरम स्थित राधा माधव सोसायटी में पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काट कर धूम-धाम से मनाया गया तथा नेता जी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना किया गया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि नेता जी हम सभी सपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक ही नहीं अपितु हमारे वह वट वृक्ष हैं जिनकी छावं में लाखों कार्यकर्ता पले बढ़े हैं। हम सभी उनकी उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस बीच सुरेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी मिशन 351 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम सभी को अपनी पूरी ताकत झोंक देनी है।
इस दौरान तमाम साथी कार्यकर्ता जैसे डा, आर.पी.सिंह जी रवि वर्मा हनुमत शरण त्रिपाठी गया प्रसाद रावत बसंत रावत आशीष पाल विनय पाल मंटू सिंह आदि मौजूद रहें।