मऊ के राजगुरु सिंह का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड कैंंप आगरा के लिए हुआ।


''जुनून है देश की सेवा करने का लेकिन मौका मिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलाम करने का''

राज गुरु सिंह जो की इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र है। 11/11/20 को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर 2020 में इन्होंने प्रतिभाग किया था और दिनांक 17/11/20 को राष्ट्रीय सेवा योजना रीजनल डायरेक्टरेट लखनऊ से सूचना प्राप्त हुआ कि राजगुरु सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड आगरा के लिए हुआ है। वही राजगुरु सिंह को 24 तारीख की सायं काल को आगरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

हाई स्कूल की पढ़ाई मऊ के स्कॉलर पब्लिक स्कूल से प्रिंसिपल हनीफा सोहेल सोमानी मैनेजर व्यास तरफदार के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।

जुनून है देश की सेवा करने का लेकिन फिलहाल मौका देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलाम करने का प्राप्त हुआ।

इन्होंने बताया कि "मौका व्यर्थ नहीं जाएगा क्योंकि इस मिशन में मैं अकेले नहीं बल्कि मेरे साथ डॉ मंजू सिंह, सुमन अग्रवाल, अरविंद कुमार और मेरे माता पिता का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है"।